फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान आज से

Sat, 28 Feb 2026 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 28 फरवरी से जिला अस्पताल समेत सभी उपमंडल अस्पताल में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरुआत किया जाएगा। अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीना आनंद ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान पहले चरण में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। गन्नौर में पहले दिन 50 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। यह टीका पूरी तरह निशुल्क होगा। उन्होंने बताया कि एचपीवी एक सामान्य वायरस है, जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) का प्रमुख कारण बन सकता है। किशोरावस्था में एचपीवी वैक्सीन शरीर में मजबूत प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है, जिससे आगे चलकर कैंसर का जोखिम घटता है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि अभिभावकों और किशोरियों को वैक्सीन के महत्व के बारे में सही जानकारी मिल सके। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मचारी गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को इस अभियान का लाभ दिलाएं और समय पर टीकाकरण करवाएं ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें