फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीएससी चेयरमैन दें इस्तीफा, मुख्यमंत्री लें पेपर लीक की जिम्मेदारी : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के फरमाणा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा। स्रोत प्रव
विज्ञापन
खरखौदा। लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाने के बजाय संवाद के माध्यम से समाधान निकाला जाना चाहिए। यह बात कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को फरमाणा गांव स्थित दादा शोभनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने छात्र आंदोलन, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की।
विज्ञापन

नीट पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों और जनता के दबाव का परिणाम है। हरियाणा में पेपर लीक के मामलों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। कहा- हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के चेयरमैन को इस्तीफा दे देना चाहिए और मुख्यमंत्री को पेपर लीक की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि छात्र आंदोलनों में शामिल युवाओं को विदेशी, गद्दार या देशविरोधी बताना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले किसानों, फिर महिला खिलाड़ियों और अब छात्रों के मुद्दों को लेकर सरकार का रवैया ठीक नहीं है। इसे सुधारा जाना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदूराज नरवाल, पूर्व सीपीएस जयवीर सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, जगबीर सिंह मलिक, विधायक पदम सिंह दहिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजीव दहिया, जयभगवान आंतिल, सुनील दहिया, मनोज रिढाऊ और दीपक लोहट सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें