गोहाना। शहर के सुंदरीकरण को लेकर फैंसी लाइट लगाने काम सामान नहीं होने से बाधित हो गया है। अधिकारियों की मानें तो सामान की मांग मुख्यालय भेजी गई है। दिसंबर के अंत तक सामान उपलब्ध होने की उम्मीद है। अधिकारियों का दावा है कि सामान मिलते ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और नए साल पर तिरंगा व फैंसी लाइटों से शहर को जगमग किया जाएगा।
शहर की सड़कों के सुंदरीकरण को लेकर सड़क किनारे फैंसी लाइटें व तिरंगा लाइटें लगाई जा रही हैं। जिसमें नगर परिषद की तरफ से लाखों रुपये खर्च किए हैं। शहर में करीब 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है, लेकिन समय पर सामान उपलब्ध नहीं होने पर काम बीच में बंद हो गया है। नगर परिषद की तरफ से मुख्यालय को सामान की मांग भेजी गई है। शहर में फैंसी लाइट लगने से शहर जगमग होगा और रात के समय वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। वहीं शहर वासियों को भी इसका फायदा होगा।
वर्जन
मुख्यालय के पास फैंसी लाइटों की मांग भेजी गई है। उम्मीद है कि दिसंबर के अंत तक सामान उपलब्ध हो जाए। उसके बाद काम को दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा और नए साल पर एक साथ सभी लाइटों को ऑन किया जाएगा।
-निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना