फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल फिर फर्श पर जन्मा बच्चा

Sun, 15 Nov 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल मेें एक बार फिर एक महिला द्वारा फर्श पर बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। शनिवार को एक गर्भवती महिला नागरिक अस्पताल मेें डिलीवरी के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन


अभी वह जच्चा-बच्चा केंद्र की ओर जा रही थी, तो रास्ते में शौचालय के सामने उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और वहीं फर्श पर एक बच्चे को जन्म दिया। गनीमत यह रही कि मौके पर कुछ आशा वर्कर खड़ी थी। उन्होंने पर्दा लगवाकर जच्चा-बच्चा को संभाला। दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
 
दवाई पिलाने गई थी आशा वर्कर
गर्भवती महिला के संपर्क में एक आशा वर्कर भी थी। इसी आशा वर्कर के जरिए वह पहले भी नागरिक अस्पताल में चेकअप के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि शनिवार को जब महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी तो आशा वर्कर दूसरे क्षेत्र में दवा पिलाने के लिए गई थी। इसी कारण गर्भवती महिला बिना आशा वर्कर के ही अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की सूचना मिल गई थी। भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. सीपी अरोड़ा, मेडिकल सुपरिंटेेंडेंट, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें