फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अस्पताल चिकित्सक ने महिला कर्मी पर लगाया 30 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Tue, 29 Oct 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। आदर्श नगर स्थित नर्सिंग होम की महिला चिकित्सक ने अपनी कर्मी पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। चिकित्सक का आरोप है कि महिला कर्मी ने ऑनलाइन रकम खाते में आने के बाद नहीं लौटाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चिकित्सक देवयानी पाटिल ने पुलिस को बताया कि उनके नर्सिंग होम में महिला कर्मी को निजी सहायक के रूप में नियुक्त किया था। वह 8 साल से काम कर रही थीं और उनका विश्वास जीत लिया था। उन्होंने उसे रिसेप्शन पर रुपये का लेन-देन का भी काम देखने के लिए भी नियुक्त कर दिया था। वह पहले हिसाब किताब दे देती थी, लेकिन जुलाई, 2023 से रिसेप्शन पर मरीजों की ओपीडी पर्ची बनाती थी और रकम रजिस्टर में अपने हाथ से एंट्री करती थी। रकम ऑनलाइन व नकद दोनों तरह से आती थी। खाते में आने वाली ऑनलाइन रकम पेटीएम खाता में आती थी। वह 24 घंटे बाद बैंक खाता एचडीएफसी में जाती थी। पहले सही मिलान होता था। उन्होंने विश्वास के चलते एचडीएफसी अकाउंट में आने वाली ऑनलाइन रकम का मिलान नहीं किया। जिस पर आरोपी कर्मी ने गड़बड़ी की। ऑनलाइन पेटीएम पेमेंट व नकद प्राप्त राशि की जांच में 30 लाख रुपये से अधिक की गड़बड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि 23 मई को शक होने पर महिला कर्मी के हिसाब में गड़बड़ी का पता लगा। एक मरीज की इंडोर स्लीप चेक की, जिसमें पता लगा कि 15 हजार व 17 हजार की नकद राशि गायब है। महिला कर्मी से पूछा तो उसने अपनी गलती मान ली थी। तब पुराने रजिस्टर की जांच करने लगे तो 15 नवंबर 2023 से पहले के रजिस्टर गायब मिले। रिकॉर्ड के अनुसार 11, 10, 780 रुपये की राशि का गबन के सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें