मामचंद स्कूल में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते समाजसेवी अरुण बंसल। स्रोत : आयोजक
सोनीपत। भाजपा नेता अरुण बंसल ने रविवार को विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुरथल स्थित श्रीश्री 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज के आश्रम में आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेकर संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मामचंद स्कूल में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता ही भारत की शक्ति है। हम सभी को अपनी परंपराओं व मूल्यों के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
इसके बाद उन्होंने सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर, काठ मंडी स्थित अग्रसेन धर्मशाला, दिल्ली रोड स्थित पंजाबी बिरादरी एकता मंच की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में भी शिरकत की और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।