फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली भेदभाव मिटाकर सभी वर्गों को जोड़ने का पर्व : बड़ौली

Wed, 04 Mar 2026 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 ​​स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते भाजपा प्रदेश अध्
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित कार्यालय में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


बड़ौली ने कहा कि होली का उत्सव प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह भेदभाव मिटाकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है। यह पर्व समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का पर्व है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सद्भाव एवं समरसता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें