सोनीपत। थाना शहर की पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में तीसरे आरोपी गांव जुआं हाल मलिक कॉलोनी निवासी अजय को गिरफ्तार किया है। इससे पहले रविवार को चौहान कॉलोनी में रहने वाले जुआं के दीपक और शास्त्री कॉलोनी में रहने वाले गांव रभड़ा के ऋतिक को एंटी नारकोटिक्स स्टाफ सोनीपत की टीम ने गोहाना रोड पर ओम स्कूटर एजेंसी के पास से 12.64 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। थाना सिटी की सहायक उप निरीक्षक गिरीश की टीम ने पूछताछ के बाद अजय को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दीपक व ऋतिक को हेरोइन इसी ने सप्लाई की थी। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद