फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर्व : घर लौट रहे प्रवासियों से दिल्ली रूट पर बढ़ी भीड़, बसों के लिए बढ़ा इंतजार

विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत बस अड्डे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रंगों के उत्सव के नजदीक आते ही बस अड्डे पर घर लौटने वाले प्रवासियों की भीड़ बढ़ने लगी है। जिससे इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि, रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए बेहतर प्रबंध किए जा रहे हैं। किसी भी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ते ही बस को रवाना कर दिया जाता है।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में प्रवासी काम करते हैं। 14 मार्च को मनाए जाने वाले होली पर्व को लेकर प्रवासी अब घरों को लौटने लगे हैं। ट्रेनों में वेटिंग लंबी होने से प्रवासियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे। ऐसे में प्रवासी अब रोडवेज बसों का रुख करने लगे हैं। यही कारण है कि कई दिनों से बस अड्डे पर दिल्ली रूट पर जाने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ी है। दिल्ली रूट पर दिन भर भीड़ लगने लगी है। हालात यह हैं कि टिकट लेने के लिए बूथ पर लंबी लाइन लग रही है। यात्रियों का कहना है कि उन्हें बसों के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।



हर घंटे रवाना की जा रही बस

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली रूट पर हर घंटे बस रवाना की जा रही है। सोनीपत बस अड्डे से दिल्ली के लिए रोजाना 22 बसें जाती हैं। वहीं जयपुर, चंडीगढ़, आगरा जाने वाली बसें भी दिल्ली होकर ही जाती हैं। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या भी बढ़ाई जाती है।
विज्ञापन



-होली पर्व के नजदीक आते ही दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है। दिल्ली के लिए हर घंटे बस रवाना की जा रही है। अन्य रूटों पर भी यात्री संख्या बढ़ते ही बस को रवाना कर दिया जाता है। बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का हर संभव प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन


-ओमप्रकाश, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें