फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फ्लाइंग ऑफिसर दीपक दहिया की स्मृति में हुई हॉकी प्रतियोगिता

Sun, 23 Nov 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :29: सोनीपत के राई खेलकूद विद्यालय में आयोजित हॉकी मुकाबले में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत व
विज्ञापन
सोनीपत। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई में फ्लाइंग ऑफिसर एवं पूर्व छात्र दीपक दहिया की स्मृति में अंतर सदन हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वरुण सदन विजेता बना। प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर अधिकारी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

फ्लाइंग ऑफिसर दीपक दहिया राई खेलकूद विद्यालय के 1996 बैच के छात्र रहे। उन्होंने 16 दिसंबर, 2000 को भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त किया और लड़ाकू पायलट के रूप में अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2002 में मिग-21 विमान दुर्घटना में प्रशिक्षण मिशन के दौरान उन्होंने असम के सोनितपुर क्षेत्र में स्क्वाड्रन लीडर तारिक जमील अहमद खान के साथ अपने प्राणों की आहुति दे दी।
विद्यालय में शिक्षा के दौरान दीपक दहिया बेहतर हॉकी खिलाड़ी रहे। वरुण सदन ने इंद्र सदन को हराया। कार्यक्रम में पूर्व खेल प्रभारी आरएस हुड्डा मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान सोफिया दहिया, विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार धीमन, रामधारी शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें