फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तीन माह पहले युवक की हत्या कर जलाया था शव

Fri, 02 Jan 2026 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :26: सोनीपत के मुरथल क्षेत्र में हत्यारोपियों से हुई मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पुलिसकर्मिय
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट कुंडली ने वीरवार सुबह 9 बजे मुरथल फ्लाईओवर के पास मुठभेड़ के बाद सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर समीर और उसके भाई साजिद को गिरफ्तार किया है। समीर के पैर में गोली लगी है। आरोप है कि 12 सितंबर को समीर ने गांव निवाड़ा, बागपत (यूपी) निवासी रिश्तेदार आस मोहम्मद उर्फ आशु की हत्या कर शव जला दिया था।
विज्ञापन

डीसीपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि वीरवार सुबह क्राइम यूनिट कुंडली की टीम एसआई जितेंद्र की अगुवाई में जीटी रोड सेक्टर-7 के पास गश्त पर थी। टीम को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर समीर उर्फ कांछा और उसका भाई साजिद उर्फ मोगली मुरथल फ्लाईओवर के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
पुलिस ने घेराबंदी की तो समीर ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में समीर के पैर में गोली लगी। वहीं, साजिद उर्फ मोगली को भी दबोच लिया गया। समीर को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से अवैध पिस्टल और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ में आस मोहम्मद हत्याकांड का खुला राज
डीसीपी नरेंद्र ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि 12 सितंबर को बहालगढ़ क्षेत्र में एक युवक का अधजला शव मिला था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। आरोपी साजिद ने कबूल किया कि शव गांव निवाड़ा निवासी आस मोहम्मद उर्फ आशु का था, और उसी ने हत्या कर शव जलाया था। यह भी बताया कि आशु उसके भाई साजिद का साढ़ू है। घटना के समय आशु बहालगढ़ क्षेत्र में किराये पर रह रहा था। पिछले दिनों हुलिए के आधार पर परिजनों ने आस मोहम्मद का शव होने का अंदेशा जताया था लेकिन पुष्टि नहीं की थी।
मधुर संबंध में हत्या का अंदेशा

आरोपी साजिद की पत्नी और आस मोहम्मद की पत्नी आपस में बहने हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि समीर और आस मोहम्मद की पत्नी के बीच मधुर संबंध थे। पुलिस को मधुर संबंध में हत्या की आशंका है। इस एंगल से अब पुलिस मृतक की पत्नी को भी जांच में शामिल कर सकती है। पुलिस जांच में बीमा राशि को लेकर भी कुछ जानकारी सामने आई है।
समीर का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

समीर का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर बहालगढ़ में हत्या व मुरथल में शस्त्र अधिनियम में जानलेवा हमले के मामले से पहले भी 9 एफआईआर दर्ज हैं। इनमें जीआरपी सोनीपत में चोरी की चार प्राथमिकी हैं। सिविल लाइन थाने में भी चोरी के दो, छीना झपटी, सेक्टर-27 में चोरी की प्राथमिकी दर्ज है।

-यह एक जघन्य हत्या का मामला है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ होगी। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। मामले में आरोपी समीर अभी अस्पताल में है। उससे पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा।
विज्ञापन

-डीसीपी नरेंद्र कादियान, सोनीपत।

फोटो :26: सोनीपत के मुरथल क्षेत्र में हत्यारोपियों से हुई मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पुलिसकर्मिय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें