सोनीपत। साइबर सेल की टीम ने दिसंबर में विशेष अभियान चलाकर 37 गुम हुए मोबाइल बरामद किए। इन मोबाइलों की कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई गई है। विभिन्न कंपनियों के मोबाइल सीईआईआर पोर्टल और विभागीय अनुसंधान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 1 जनवरी को उनके मालिकों को सौंपे गए।
सहायक पुलिस आयुक्त राजदीप मोर ने बताया कि शिकायतकर्ताओं की ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज रिपोर्टों के आधार पर मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण कर फोन रिकवर किए गए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में कुल 347 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे जा चुके हैं। साइबर सेल का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को उनका गुम मोबाइल लौटाना और नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है। संवाद