फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन संस्कृति बचाने के लिए हिंदुओं को एकजुट होना होगा : जैन

Sun, 22 Feb 2026 05:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के वीर बंदा बहादुर भवन में समारोह के दौरान मेधावी छात्रा को सम्मानित करते निवर्तम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। महलाना रोड पर वीर बंदा बहादुर भवन में बैरागी सभा की ओर से रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए बाबा वीर बंदा बैरागी का योगदान एवं बलिदान पूजनीय है।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति को बचाने के लिए हिंदुओं को एकजुट करने की आवश्यकता है। हिंदुओं के एकजुट होने से भारत फिर से विश्व गुरु बन सकेगा। खरखौदा के विधायक पवन भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

राजीव जैन ने कहा कि वीर बंदा बैरागी ने मुगलों के खिलाफ लड़ाई में जिस साहस, वीरता एवं संगठनात्मक क्षमता का परिचय दिया वही समाज की भलाई के लिए संगठनों को भी प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में महक स्वामी, साक्षी स्वामी, टीना स्वामी, दीपक पुत्र बसंत बिना दहेज शादी, रिटायर्ड कर्नल टेकचंद स्वामी को स्टेट व नेशनल में खेलों में पदक प्राप्त करने वाले 90 साल से ऊपर बुजुर्गों, बैरागी समाज के उच्च अधिकारियों, दहेज रहित शादी करने वालों, गो रक्षक, ब्लड कैंप चलाने वालों और पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रधान शिव पवार बैरागी, विनोद बैरागी, रोशन लाल बैरागी, पवन स्वामी, जयकरण बैरागी, विनोद बैरागी, अंग्रेज स्वामी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें