फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीनियर सर्कल कबड्डी नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर लौटे हिमांशु का स्वागत

विज्ञापन
फोटो 30: सोनीपत के गांव बुटाना स्थित जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिमांशु का स्वागत करते ज - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोहाना। जनता विद्या भवन, बुटाना संस्था की ओर से संचालित जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र हिमांशु का सीनियर सर्कल कबड्डी नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान अजीत सिंह सांगवान की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने खिलाड़ी हिमांशु की फीस माफ करने की घोषणा की और उन्हें 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।
प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि जनता संस्था ने नई मैनेजमेंट बनने के बाद खेलों की शुरुआत की गई। पहले ही रुझान में छात्र हिमांशु ने अपना दम दिखते हुए पदक हासिल किया जिससे संस्था में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

उन्होंने भरोसा दिलवाया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। स्टाफ सदस्यों ने कोच जगबीर को भी सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के सचिव रामनिवास सांगवान, सह सचिव कृष्ण सांगवान, सदस्य दलीप सिंह, राममेहर, वेदपाल मलिक, संदीप, ईश्वर, आजाद सांगवान, प्राचार्य मनोज सांगवान, डॉ. रवींद्र सांगवान, डॉ. मंजीत, डॉ. मंगलसेन हुड्डा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें