खरखौदा। रोहतक के बलियाना गांव में दीपक व उसके पिता धर्मबीर की हत्या कर फरार बलियाना निवासी हिमांशु और सन्नी शुक्रवार की शाम एनएच 334बी के झरोठी टोल प्लाजा के पार पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। हिमांशु के दोनों पैर में एक-एक गोली लगी है जबकि सन्नी के एक पैर में गोली लगी है। दोनों दोस्त हैं।
दोहरे हत्याकांड के बादसोनीपत एंटी गैंगस्टर स्पेशल यूनिट टीम ने एनएच 334बी के झरोठी टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी की। टीम वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस टीम ने एक कार को रोकने का इशारा किया। यह देख कार सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी।
जवाबी फारिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार किया गयाा।
घायलों को खरखौदा स्थित सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई खानपुर कला रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ की सूचना पाकर पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह व पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। बलियाना निवासी धर्मबीर के बड़े बेटे सचिन उर्फ सागर पर दुकानदार जगवीर की हत्या का आरोप है, वह अभी जेल में बंद है। संवाद