फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 16 घंटे बिजली ठप रहने से पेयजल के लिए मचा हाहाकार

Wed, 20 May 2026 07:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के मिनी सचिवालय स्थित 33 केवी सब स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे नवनिर्वाचित मेयर
विज्ञापन
सोनीपत। मिनी सचिवालय स्थित 33 केवी सब स्टेशन के ओवरलोड होने से सीटी में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण लाइन पार क्षेत्र में लगभग 16 घंटे बिजली की आपूर्ति ठप रही। बिजली नहीं होने की वजह से पेयजल के लिए भी हाहाकार मच गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन मौके पर पहुंचकर सब स्टेशन पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस बात के लिए भी बिजली अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की कि सब स्टेशन की फाजिलपुर से आने वाली लाइन दिसंबर 2025 से चोरी हो चुकी है और अब तक नई लाइन नहीं लगाई गई है।
सब स्टेशन पर केवल हरसाना पावर स्टेशन से बिजली आने के कारण सब स्टेशन ओवरलोड हो गया और केबल बॉक्स फट गया। मेयर ने कहा कि फाजिलपुर के मिनी सचिवालय स्थित 33 केवी सब स्टेशन की लाइन भी तुरंत जोड़कर सप्लाई शुरू की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी व अधिकारी फील्ड से आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें। जिन काॅलोनियों में ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं उनकी रिपोर्ट तैयार करवाकर जल्द ही अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर रखे जाएं। ट्रांसफार्मर फुंकने की दशा में ट्रॉली वाले ट्रांसफॉर्मरों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें