फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जेल भेजा गया रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ उयायुक्त का निजी सहायक

Tue, 24 Jun 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। 3.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए उपायुक्त के निजी सहायक को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसीबी ने उसे दो दिन की रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को जिला प्रशासनिक परिसर में छापा डालकर उपायुक्त के निजी सहायक शशांक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। शशांक शर्मा सोनीपत उपायुक्त कार्यालय में तैनात लिपिक जितेंद्र कुमार को राई तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क के पद पर ट्रांसफर कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। शशांक के पास से 3.50 लाख रुपये बरामद हुए था।अदालत में पेश करने के बाद साक्ष्य जुटाने के लिए एसीबी ने अदालत से आरोपी शशांक को दो दिन रिमांड पर लेने की अर्जी दी जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। रिमांड अविधि के दौरान एसीबी ने इसे साथ लेकर उसके ठिकानों पर छापा डाला। उसके खातों की जांच की। हालांकि एसीबी उसे तीन दिन की रिमांड पर ओर लेना चाहती थी। शासकीय अधिवक्ता के माध्यम से एसीबी ने अर्जी दी लेकिन अदालत ने रिमांड अविधि बढ़ाने पर स्वीकृति नहीं दी। जिसके बाद शशांक शर्मा को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें