फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज और 25 जनवरी की रात भारी वाहन दिल्ली नहीं जाएंगे

Wed, 22 Jan 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल व कार्यक्रम के चलते 22 और फिर 25 जनवरी की रात आठ बजे से अगले दिन दोपहर डेढ़ बजे तक जीटी रोड से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से संबंधित चौकी प्रभारियों व ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी प्रबिना पी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के समन्वय के लिए दिल्ली में भारी वाहनों का आवागमन बंद किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की रिहर्सल 23 जनवरी को सुबह की जाएगी और फिर 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सहयोग मांगा है।
रिहर्सल व कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में भारी वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे। ऐसे में 22 जनवरी को रात आठ बजे से 23 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे और 25 जनवरी की रात आठ बजे से 26 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे तक भारी वाहन दिल्ली में नहीं जा सकेंगे। चालकों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरने की अपील की गई है।
विज्ञापन

लोगों को परेशानी से बचाने के लिए चालक दिल्ली की ओर जाने के लिए पानीपत के सनौली होकर वाया बागपत जा सकते हैं, वहीं पानीपत की ओर जाने वाले वाहन चालक गढ़मिरकपुर से होते हुए बागपत जा सकते हैं। साथ ही केजीपी व केएमपी के साथ ही वाहन चालक 334बी के रास्ते भी अपने गंतव्य की तरफ जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें