सोनीपत। गोहाना रोड स्थित जिला कारागार में मंगलवार को पांच दिवसीय सूर्य नमस्कार शिविर का समापन किया गया। आयुष विभाग के जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. बलविंदर व नोडल अधिकारी डाॅ. विनोद, योग विशेषज्ञ डॉ. संगीता की देखरेख में अभियान चलाया जा रहा था। शिविर में कारागार के स्टाफ व बंदियों ने योग के महत्व को जाना। साथ ही अपने शरीर को योग के माध्यम से कैसे स्वस्थ रख सकते हैं, उसके मूल मंत्र को जाना। वहीं बंदियों ने पांच दिन तक सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।