फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन दिल्ली में नहीं जा सकेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर कुंडली बार्डर वाहनों की जांच करती पुलिस। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कुंडली। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के चलते दिल्ली में भारी वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। इसके लिए जीटी रोड पर वाहनों को अन्य मार्गों से गुजारा जाएगा। जाम से बचने के लिए सोनीपत पुलिस ने पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और जींद पुलिस को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। उसके चलते भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद रहेगा। ऐेसे में भारी वाहनों को 12 अगस्त की शाम छह बजे से 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक और 14 अगस्त की शाम छह बजे से 15 अगस्त को आयोजन के संपन्न होने तक दिल्ली में नहीं जाने दिया जाएगा। जीटी रोड पर भीड़ से बचने के लिए पानीपत से सनौली होकर तथा सोनीपत से गढ़ मिर्कपुर होते हुए वाया बागपत वाहन दिल्ली जा सकते हैं। इसी प्रकार गुरुग्राम की तरफ जाने वाले वाहन वाया बहादुरगढ़ जा सकते हैं। इस दौरान दिल्ली से सटा होने के चलते सोनीपत में वाहनों की कतार लग जाती है। ऐसे में सोनीपत पुलिस ने पहले ही पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और जींद पुलिस को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है। उन्हें भारी वाहनों को अपने जिले में ही रोकने को कहा गया है। जिससे कुंडली बार्डर से सटे क्षेत्र में जाम की स्थिति से बचा जा सके। इसके साथ ही बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वाहनों को चेकिंग के बाद ही प्रदेश की सीमा में आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें