फोटो 27: सोनीपत में कच्चे क्वार्टर बाजार के बाहर मुख्य मार्ग पर भरे बारिश के पानी से गुजरते बाइ
सोनीपत। दो दिन की उमसभरी गर्मी के बाद शनिवार को बारिश ने राहत दी। दोपहर बाद हुई बारिश के बाद आसमान साफ हो गया लेकिन शाम को फिर तेज बारिश शुरू हो गई। सड़कों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा। जलभराव के बीच बाइक बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
तीन दिन से जिले में उमस भरी गर्मी पड़ रही थी जिसके चलते लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन दिनों तापमान 36 डिग्री तक पहुंच रहा था। शनिवार को मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आया और आसमान में बादल छाए रहे।
दोपहर बाद करीब एक घंटे तक हल्की और मध्यम बारिश होती रही। इसके चलते तापमान 29 डिग्री तक आ गया। जिससे गर्मी से राहत मिली। बारिश के दौरान लोग घरों से बाहर निकले और भीगकर पानी लुत्फ लिया।
बारिश कारण खरीफ सीजन की फसल बाजरे और कपास पर खतरा मंडराने लगा है। जिले के कई क्षेत्रों में वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते बाजरा और कपास की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जिसके चलते किसानों को चिंता सता रही है।
किसानों का मानना है कि इससे पैदावार कम होने की आशंका है। इस बार पहले ही कपास और बाजरे की रकबा पिछले साल की अपेक्षा काफी कम है। दोपहर में कुछ देर बारिश के बाद आसमान साफ हो गया, लेकिन शाम को काले बादल छाने के बात तेज बारिश शुरू हो गया।
बस स्टैंड, मुरथल अड्डा , सुभाष चौक, गुरुद्वारे के सामने सभी जगह पानी भरा हुआ था। इसकी वजह से वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। इस दौरान 50 एमएम बारिश हुई।