फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क का निर्माण नहीं करने के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 24 Aug 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। शास्त्री नगर में दबाई गई पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन लोगों के लिए परेशानी का बड़ा सबब बन गई है। पाइप लाइन दबाने के बाद सड़क निर्माण न होने के विरोध में महिलाओं ने शनिवार को एकत्रित होकर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि विभाग की ओर से पेयजल लाइन दबाने के बाद सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कविता, सुशीला, पारस, फूलपति, मंजू, राधा रानी, लक्की राजरानी, उषा, संतोष, मुकेश जैन ने पूर्व कार्यवाहक नपा अध्यक्ष सुनील लंबू के नेतृत्व में ठेकेदार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि ठेकेदार केवल पाइप दबाने का कार्य कर रहा है, लेकिन पाइप डालने के बाद उखाड़ी गई गलियों और सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही।
इससे घरों से बाहर निकलना भी दूभरहो गया है। बारिश होने पर और ज्यादा परेशानी बढ़ जाती है। लंबे समय से स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन अधिकारी सड़क को ठीक करवाने का नाम नहीं ले रहे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ठेकेदार की जवाबदेही तय कर अधूरे कार्यों की तुरंत समीक्षा कराई जाए और उन्हें जल्द पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें