फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट में पिछड़ेे प्रबंधकों की पेशी आज

Tue, 23 Dec 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17- सोनीपत के सेक्टर-14 ​स्थित जिला ​शिक्षा विभाग का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदी व गणित विषय पर आकलन (सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट) में पिछड़ने वाले जिले के 10 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रबंधकों की 23 दिसंबर को गुरुग्राम में मौलिक शिक्षा निदेशालय के महानिदेशक के समक्ष पेशी होगी। महानिदेशक विद्यालय प्रबंधकों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से 15-16 सितंबर को राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों का हिंदी व गणित विषय पर आकलन (सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट) लिया गया था। सितंबर में हुई सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट में जिले के 75 फीसदी प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सी ग्रेड प्राप्त की थी।
इनमें 50 फीसदी से कम अंक पाने विद्यालय प्रबंधकाें को महानिदेशक की ओर से गुरुग्राम में तलब किया गया है। साथ ही विद्यालयों के संबंधित क्लस्टर, बीआरपी, एबीआरसी से भी जवाब मांगा गया है। साथ ही निदेशालय की ओर से 29-30 दिसंबर को राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में होने वाली दूसरे चरण की सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट में सुधार लाने का मौका दिया है।
विज्ञापन

दूसरे चरण में शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी 420 प्राथमिक विद्यालयाें में कक्षा पहली से तीसरी तक के कुल 21,689 विद्यार्थियों का हिंदी व गणित विषय पर आकलन (सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट) लिया जाएगा। इस आकलन का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियाें का शिक्षा स्तर जानकर उन्हें निपुण बनाना है।
असेसमेंट के दौरान विद्यालयों के प्राचार्य व कक्षाओं के शिक्षकों को शामिल नहीं किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्त किए गए पीजीटी व टीजीटी अलग-अलग विद्यालयों में विद्यार्थियों का आकलन करेंगे, ताकि ग्रेड में सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें