फोटो: 12: सोनीपत में लघु सचिवालय में उपायुक्त से मिलने पहुंचे खरखौदा संघर्ष कमेटी के सदस्य। स्र
खरखौदा। गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को खरखौदा संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने उपायुक्त सुशील सारवान से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खरखौदा की विकास रैली में बतौर मुख्यातिथि आ रहे हैं। संघर्ष कमेटी ने खरखौदा ब्लाॅक से जुड़ी एक साझा और अहम समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के लिए समय दिलाने का अनुरोध किया। कमेटी सदस्यों ने उपायुक्त को अवगत कराया कि खरखौदा क्षेत्र के लोग प्रस्तावित किसी भी नए जिले का हिस्सा नहीं बनना चाहते। उनकी मांग है कि या तो खरखौदा को सोनीपत जिले में ही रखा जाए अथवा खरखौदा को अलग जिला घोषित किया जाए। इस विषय को लेकर प्रत्येक गांव से 1-2 प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं। संघर्ष कमेटी ने मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम में से मात्र पांच मिनट का समय निकालकर मुलाकात करवाने का आग्रह किया। इस दौरान रमेश सिसाना, विकेश दहिया रोहणा, बिजेंद्र रोहणा, प्रवेश खांडा और राकेश सिसाना उपस्थित रहे।