फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वास्थ्य विभाग ने चलाई एमएमयू, पहले दिन 86 लोगों ने कराई जांच

विज्ञापन
फोटो 24- सोनीपत के गांव आहुलाना स्थित पीएचसी में मरीजों की स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 31 दिसंबर तक मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) चलाई जाएगी। यह रोजाना एक गांव में जाएगी और मरीजों की जांच करेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव आहुलाना में 86 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। जांच के बाद मरीजों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में आने की सलाह दी है।
विज्ञापन

एमएमयू के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों व बुजुर्गों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य जांच सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने कुछ गांव को चिह्नित किया है। इसमें एमएमयू जाएगी और लोगों के बीपी, शुगर, बुखार, पेशाब समेत खून की जांच होगी। वहीं, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।

टीकाकरण से वंचित नहीं होगा कोई बच्चा
खंड विस्तार शिक्षक राजेश भारद्वाज ने बताया कि एमएमयू में स्वास्थ्य कर्मी गर्भवती को पंजीकृत कर समय अनुसार टीकाकरण करेंगे। साथ ही चिह्नित गांवों में टीकाकरण किया जाएगा। जिसके बाद कोई छोटा बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहेगा। इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन




एमएमयू का शेड्यूल

तिथि गांव
20 दिसंबर मदीना
21 दिसंबर कथूरा
22 दिसंबर छिछड़ाना
26 दिसंबर ठसका
27 दिसंबर भैंसवान खुर्द
28 दिसंबर बनवासा
30 दिसंबर छपरा
31 दिसंबर रिंढाणा



मेडिकल मोबाइल यूनिट के जरिए 31 दिसंबर तक विभिन्न गांव में जाकर लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसमें चिकित्सा व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की जांच कर उपचार सुविधा देंगे।
विज्ञापन


- डॉ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, उपमंडल नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें