फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पोषण सप्ताह के समापन पर विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
फोटो - पोषण सप्ताह के समापन पर विजेता रहे विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मनाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का सोमवार को समापन हुआ। इस दौरान आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. चक्रवर्ती शर्मा और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिया ने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पोषण विषय पर क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें विद्यार्थियों से पौष्टिक आहार, विटामिन और प्रोटीन से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में विटामिन टीम विजेता रही।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिया ने विद्यार्थियों को आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक किया। उन्होंने हरी पत्तेदार सब्जियां खाने, पर्याप्त पानी पीने, धूप से आंखों को बचाने और आंखों को न रगड़ने की सलाह दी। इस अवसर पर स्कूल के एमडी शशिकांत गोयल, सुनील कुच्छल, दिव्यांशु गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें