फोटो : सोनीपत के सारंग रोड स्थित रेलवे पार्क में पौधरोपण करते डॉ. सत्यवीर निर्माण। स्रोत: पाठ
सोनीपत। कांग्रेस के जिला महामंत्री डॉ. सत्यवीर निर्माण ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी बनाए जाने पर रेलवे पार्क में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड कम करने और हवा में ऑक्सीजन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण को जनअभियान बनाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि रणदीप सिंह सुरजेवाला हरियाणा के पहले नेता हैं। संवाद