फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE Result: मेडिकल स्टोर संचालक की बेटी ने प्रदेश में पाया दूसरा स्थान, कॉमर्स संकाय में 495 अंक हासिल किए

Tue, 13 May 2025 12:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा 2025 में सोनीपत के गांव भैरा-बांकीपुर की बेटी करीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमर्स संकाय में 495 अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। करीना ने अपनी इस उपलब्धि से न केवल अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
सोनीपत के गांव भैरा-बांकीपुर में करीना को आशीर्वाद देते ग्रामीण और परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव भैरा-बांकीपुर निवासी सामान्य परिवार की बेटी करीना ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के कॉमर्स संकाय में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बेटी की उपलब्धि पर परिजन फूले नहीं समा रहे। करीना ने 495 अंक हासिल किए हैं। बेटी आगे यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहती है।

विज्ञापन




गांव भैरा-बांकीपुर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक दीपक की सबसे छोटी बेटी करीना ने गांव मनौली स्थित रचना  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे नियमितता, संयम और सोशल मीडिया से दूरी बड़ा कारण है। करीना रोजाना स्कूल समय के अलावा लगभग पांच घंटे सेल्फ स्टडी करती थी।
विज्ञापन




करीना तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी है। उसके बड़े भाई कान्हा और बहन दिव्या भी कॉमर्स संकाय से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। करीना के पिता मेडिकल स्टोर चलाते हैं, और माता राजेश देवी गृहिणी हैं। करीना ने पढ़ाई में कभी कोई समझौता नहीं किया।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: HBSE Result 2025: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं में 85.66% बच्चे पास, कैथल के अर्पणदीप टॉपर; लड़कियों ने मारी बाजी

करीना ने कहा कि उन्होंने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी। मोबाइल, सोशल मीडिया और अनावश्यक चीजों से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। आगे चलकर वह यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहती हैं। करीना की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने गर्व जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें