फोटो 15- सोनीपत के गोहाना के बरोदा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा के
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने के लिए सोमवार को जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्ती नजर आई। पुलिस ने गोहाना के बरोदा व गांव आवंली स्थित परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार सहित सभी एसडीएम व प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
सोमवार को अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान जिले में 70 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा रही। गोहाना के बरोदा के राज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप की सूचना मिलने पर डीसीपी गोहाना रविंद्र तोमर मौके पर पहुंचे और छह युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें गांव ईशापुर खेड़ी निवासी प्रवीन, सविन, हरीश, गांव बुटाना निवासी रौनक, राम कॉलोनी निवासी अमित व बरोदा निवासी अंशुल शामिल हैं। एएसआई विनोद कुमार ने बताया यह सभी युवक परीक्षा केंद्र में पर्चियां डालने के लिए दीवार पर चढ़ने का प्रयास कर थे।
वहीं गोहाना के गांव आंवली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में दीवार पर चढ़ने का प्रयास करते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों की पहचान गांव आंवली निवासी अजय व रवि के रूप में हुई। सदर थाना गोहाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।