फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुकानों के सामने फड़ी पर कब्जा करने का आरोप

Sat, 29 Mar 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत सब्जी मंडी में पुलिस को लिखी शिकायत दिखाते दी सोनीपत फ्रूट एंड वेजिटेबल कमीशन ए
विज्ञापन
सोनीपत। सब्जी मंडी की दी सोनीपत फ्रूट एंड वेजिटेबल कमीशन एजेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनकी दुकानों के सामने फड़ी पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सिविल लाइन थाना में देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधान ललित खत्री ने बताया कि उनकी दुकानों के सामने फड़ी पर कुछ असामाजिक तत्व जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं। जब वह इस पर एतराज जताते हैं तो असामाजिक तत्व उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। उनकी मांग है कि पुलिस शिकायत पर जल्द कार्रवाई कर उनकी समस्या का समाधान करवाएं अन्यथा सभी आढ़ती सब्जी मंडी बंद करने के लिए मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें