फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: आधी रात को बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि के साथ बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Sun, 01 Feb 2026 11:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

हरियाणा में ओलावृष्टि के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। विशेषकर सब्जी उत्पादकों और सरसों की फसल उगा रहे किसानों को नुकसान की आशंका सता रही है। खेतों में खड़ी सरसों की फसल पर ओलों के गिरने से फूल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है
विज्ञापन
ओलावृष्टि - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधी रात को अचानक बदले मौसम ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे राई क्षेत्र में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। इसके साथ ही गरज के साथ हल्की बारिश भी हुई। देर रात से ही जिले भर में रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे ठंड में एक बार फिर इजाफा महसूस किया जा रहा है।

विज्ञापन




देर रात हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। विशेषकर सब्जी उत्पादकों और सरसों की फसल उगा रहे किसानों को नुकसान की आशंका सता रही है। खेतों में खड़ी सरसों की फसल पर ओलों के गिरने से फूल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, वहीं सब्जियों की फसल भी प्रभावित हो सकती है। खासकर आलू में ओलावृष्टि से नुकसान हो सकताहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हालांकि मौसम में आई ठंडक को गेहूं की फसल के लिए लाभकारी माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र के अनुसार तापमान में गिरावट से गेहूं की बढ़वार बेहतर होगी। इससे उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। फिलहाल मौसम विभाग ने बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें