नारनौल क्षेत्र में भी कोहरे से राहत नहीं मिली है। बुधवार सुबह से घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसकी वजह से नारनौल का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि 5 फरवरी तक क्षेत्र में बादलवाई के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़, सिरसा, कलायत, पिहोवा, आदमपुर, सिवानी, कैथल, अग्रोहा, रानियां के आसपास हल्की सुबह से ही बूंदा-बांदी हुई है। बरवाला और उसके आसपास तेज बारिश और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल रही है। आने वाले कुछ घंटों में धीरे-धीरे विस्तार देखने को मिलेगा।
रोहतक में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस हैI महेंद्रगढ़ जिले में भी घना कोहरा छाया रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन आसपास के जिलों में हल्की बारिश हुई है। रेवाड़ी में 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हालांकि घना कोहरा छाया रहा। जींद और झज्जर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है।
सिरसा सिरसा क्षेत्र में सुबह हल्की बारिश हुई है। जिसके चलते धूप निकलने के आसार बने हैं। हालांकि बदलवाई होने के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है।
झज्जर के मंगलवार रात आठ बजे से गहरा कोहरा छा गया था। गहरी धुंध का असर सुबह तक रहा। रात और अलग सुबह दृश्यता शून्य रही। सुबह 10 बजे हल्का कोहरा छटा। कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। अधिकतम तापमान 12.8 और न्यूनतम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।
फतेहाबाद में सुबह सुबह घना कोहरा छाया रहा। मगर ठंडी हवा चलने से कोहरे का असर सुबह 9 बजे बाद कम हो गया। बादलवाही छाई रही। सुबह के समय चलने वाली ट्रेन 15 से 30 मिनट देरी से पहुंची। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
हिसार क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई है। जिसके चलते धूप निकलने के आसार बने हैं। बदलवाई होने के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई हैं। कल रात तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।