फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणा टीम बनी उपविजेता, खेल विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने दिलाए 3 पदक

Mon, 22 Sep 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के योगासन प्रशिक्षक विकास लाठर, छात्र रणबीर सिंह ने 6वीं एनवाईएससी (सीनियर एवं सीनियर-ए) राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम 4 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य समेत कुल 17 पदक जीतकर उप विजेता बनी। वहीं महाराष्ट्र की टीम ओवरऑल विजेता रही।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम में खेल विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने 3 पदक जीते। कुलपति सेवानिवृत्त आईपीएस अशोक कुमार ने खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यार्थियों व प्रशिक्षण को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलपति अशोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दुर्ग के भिलाई में किया गया।
चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम में खेल विश्वविद्यालय राई के खिलाड़ियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विकास लाठर ने स्पाइन इंडिविजुअल व पारंपरिक सामूहिक कार्यक्रम में रजत पदक, रणबीर सिंह ने पारंपरिक सामूहिक कार्यक्रम में रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि यह विश्वविद्यालय के लिए सम्मान की बात है कि विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि प्रशिक्षक भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा व प्रशिक्षण प्रणाली का परिणाम है।
विकास लाठर ने अपनी इस सफलता, उपलब्धि को कुलपति व विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, गैर शैक्षिक कर्मचारियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि खेल विश्वविद्यालय का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्यशाली रहा है। विश्वविद्यालय के सदस्यों ने पदक विजेताओं से आशा व्यक्त की, कि वह आने वाले समय में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें