हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में जन आशीर्वाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान भीड़ के बीच एक बच्चे ने खड़े होकर उनके लिए बनाए स्केच को ऊपर उठाकर दिखाया। पीएम ने सुरक्षा कर्मियों को बच्चे की तरफ इशारा कर कहा कि स्केच के पीछे बच्चे का नाम व पता लिखवा कर रख लें।
पीएम ने मंच से बच्चे की प्रतिभा को सराहा और कहा कि वह बच्चे के पास खुद चिट्ठी लिखेंगे। सातवीं कक्षा के छात्र युवराज ने स्केच के पीछे अपना नाम व पता लिखकर दे दिया। शहर के मुख्य बाजार निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उनकी कपड़े की दुकान है। छोटा बेटा युवराज सातवीं कक्षा का छात्र है और पीएम नरेंद्र मोदी का प्रशंसक हैं।
चार माह पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोहाना आए थे तो युवराज ने उनका स्केच बनाना शुरू किया था। अब उनके गोहाना आने की सूचना पर वह उसे लेकर रैली में पहुंचे।