फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणा सेपकटकरा एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन, निखिल मदान फिर निर्विरोध प्रधान चुने

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के एटलस रोड पर हरियाणा सेपकटकरा एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा के दौरान विधायक नि​खिल - फोटो : credit
विज्ञापन
सोनीपत। एटलस रोड स्थित परिसर में हरियाणा सेपकटकरा एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में तीन वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। विधायक निखिल मदान को अध्यक्ष चुना गया। भारतीय सेपकटकरा महासंघ की ओर से मुख्य पर्यवेक्षक हेमराज सिंह की देखरेख और रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट विपिन चौहान की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मास्टर संत कुमार (चरखी दादरी) को उपाध्यक्ष, शमशेर सिंह सरोहा (सोनीपत) को महासचिव, शैलेंद्र सिंह (सोनीपत) को कोषाध्यक्ष और मूर्ति हुड्डा (रोहतक) को सह सचिव चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संत राम (महेंद्रगढ़), इंद्रजीत (पंचकूला), सुनील कुमार (झज्जर) और भानू प्रकाश शर्मा (भिवानी) चुने गए।
चुनाव के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं और तालियों से स्वागत किया। अध्यक्ष निखिल मदान ने कहा कि युवाओं का सेपकटकरा के प्रति रुझान बढ़ रहा है। खेल को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें