फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिलास्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय रहा विजेता

Sun, 12 Jan 2025 06:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में जिलास्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने भागीदारी की। रंगोली प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को लोकतंत्र में मतदान का महत्व समझाना रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने किया। इसमें हिंदू कन्या महाविद्यालय की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्रीय देश है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। भारतीय संविधान धर्म, भाषा, रंग, जाति के भेदभाव के बिना अनेक अधिकार प्रदान करता है। मतदान का अधिकार भारतीय संविधान में सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को बिना भेदभाव के प्रदान किया जाता है। देश में प्रत्येक 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है। उप-प्राचार्य सुनीता जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की टीम दूसरे व टीकाराम कन्या महाविद्यालय की टीम तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान डॉ. अनिता गोयल, डॉ. पारूल जिंदल, डॉ. सुमन खत्री व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें