फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कहासुनी में चचेरे भाई ने छत से फेंका, मौत, पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू

Mon, 06 May 2024 03:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

कहासुनी में चचेरे भाई ने ग्रामीण को छत से फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना के गांव माहरा में कहासुनी के चलते चचेरे भाई ने रविवार देर रात 42 वर्षीय ग्रामीण को छत से फेंक दिया। ग्रामीण के सिर पर गहरी चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर बरोदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गोहाना के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। 
विज्ञापन


माहरा गांव में चाऊमीन व बर्गर की रेहड़ी लगाने वाले 42 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजा रविवार को चाचा ओमप्रकाश के घर गए हुए थे। देर रात किसी बात को लेकर अशोक उर्फ शौकी व राजकुवार के बीच कहासुनी हो गया।

कहासुनी बढ़ने पर अशोक ने राजकुमार को छत से फेंक दिया। जिससे राजकुमार की मौत हो गई है। मृतक के भाई जयकंवार के बयान पर बरोदा थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस मृतक के भाई के बयान पर गांव के ही ग्रामीण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर लाल सिंह, प्रभारी, बरोदा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें