फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत पहुंचे सीएम मनोहर लाल: 15 अगस्त तक 1800 तालाबों की बदलेगी सूरत, लगाए जाएंगे चार हजार से ज्यादा रिचार्ज बोरवेल 

Sun, 01 May 2022 12:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सेक्टरों में हर घर में पेयजल पाइप के साथ दूसरा पाइप भी पहुंचाया जाएगा जिसे गाड़ी धोने, बागवानी या अन्य काम के लिए इस्तेमाल होने वाला पानी सप्लाई किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सोनीपत पहुंचे सीएम मनोहर लाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एलान किया है कि अमृत सरोवर योजना के पहले चरण में प्रदेश के 1800 तालाबों का सौंदर्यीकरण और सुधारीकरण किया जाएगा। हर जिले से 75-75 तालाबों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। 15 अगस्त तक यह काम पूरा करने का टारगेट रखा गया है। मुख्यमंत्री ने सोनीपत के गांव नाहरा में जनसमूह को संबोधित करते हुए एलान किया कि प्रदेश में 4 हजार से ज्यादा रिचार्ज बोरवेल लगाए जाएंगे जो बारिश के पानी व अन्य वेस्ट पानी को धरती के भीतर पहुंचाने का काम करेंगे। इससे पहले प्रदेश में 750 रिचार्ज बोरवेल लग चुके हैं। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार की योजना है कि इस्तेमाल किए गए पानी की भी बर्बादी न हो और उसका फिर से इस्तेमाल किया जा सके। सेक्टरों में हर घर में पेयजल पाइप के साथ दूसरा पाइप भी पहुंचाया जाएगा जिसे गाड़ी धोने, बागवानी या अन्य काम के लिए इस्तेमाल होने वाला पानी सप्लाई किया जा सकेगा। उन्होंने गांव नाहरा में खेतों के कच्चे रास्ते पक्का करने, सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र, स्कूल की जर्जर इमारत को दुरुस्त करने व पार्क के लिए बजट को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें