फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी में हरियाणा के मुक्केबाजों का दबदबा, 11 महिलाओं ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया

विज्ञापन
युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पंच मारने का प्रयास करते खिलाड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
खेवड़ा के डीपीएस में हरियाणा बॉक्सिंग संघ की तरफ से बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जहां विश्व चैंपियन गीतिका के नेतृत्व में हरियाणा के 11 मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान 48 किलो भारवर्ग गीतिका ने अंतिम-8 दौर के बाउट में दिल्ली की संजना को एकतरफा 5-0 से हराया। अब गीतिका अब सेमीफाइनल में वीरवार को उत्तर प्रदेश की रागिनी उपाध्याय से भिड़ेंगी। लाइट फ्लाइवेट 50 किलो भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हरियाणा की तमन्ना ने चंडीगढ़ की काजल के खिलाफ पंच की झड़ी के साथ मुकाबला शुरू किया। रेफरी ने दूसरे दौर की शुरुआत में मुकाबला रोक दिया और काजल पर पूरी तरह हावी तमन्ना को विजेता घोषित कर दिया।
सेमिफाइनल में पहुंचे ये खिलाड़ी
सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले हरियाणा के बाकी 9 मुक्केबाज नीरू (52 किलो), नेहा (54), प्रीति (57), प्रीति दहिया (60), खुशी (63), लशु यादव (70), स्नेहा (75) हैं। इसके साथ ही निधि (81) और दीपिका (+81 किलो) भी शामिल हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ की नेहा (48) और पंजाब की सुविधा (50 किग्रा) ने भी क्रमश: पश्चिम बंगाल की मोनिका मल्लिक और तमिलनाडु की दिलशाद बेगम के खिलाफ शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं पुरुष वर्ग में वर्ष 2021 यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विश्वामित्र चोंगथम के नेतृत्व में सर्विसिज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के मुक्केबाजों ने अपना दबदबा बनाया। एएससीबी के तीन मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने वाले अन्य दो एसएससीबी मुक्केबाज विश्वनाथ सुरेश और विक्टर सिंह हैं। पुरुष और महिला दोनों वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले वीरवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें