फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नेशनल सीरीज टेनिस स्पर्धा के उपविजेता रहे हर्ष मलिक

Tue, 16 Dec 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में नेशनल सीरीज टेनिस प्रतियोगिता में उपविजेत
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई के बीएससी स्पोर्ट्स के छात्र हर्ष मलिक ने नेशनल सीरीज टेनिस प्रतियोगिता में उपविजेता रहे। पंजाब के जालंधर में 8 से 13 दिसंबर तक हुई प्रतियोगिता में हर्ष ने अंडर-18 एकल वर्ग में भाग लिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पहुंचने पर हर्ष मलिक का स्वागत किया गया। कोच शनिश मिश्रा के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से हर्ष मलिक को यह सफलता मिली है। कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी खेल विश्वविद्यालय हरियाणा इसी प्रकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें