गन्नौर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता यात्रा 26 नवंबर को गन्नौर पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत और आयोजन की तैयारियों को लेकर अपने कार्यालय में मंगलवार को भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
उन्होंने यात्रा के उद्देश्य और तैयारियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। देवेंद्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के संदेशों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।