फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी हत्याकांड : शराब पिलाकर चाकू घोंपा

Fri, 17 Oct 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में हैप्पी की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में थाना खरखौदा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव सिसाना में हुई हत्या के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर गांव के कृष्ण उर्फ  पहाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गांव सिसाना निवासी हैप्पी (18) पुत्र बलवान बुधवार को विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए गया था। उसके बाद वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा और न ही कोई सुराग लग पाया। बाद में पता चला कि हैप्पी ने कृष्ण के साथ शराब पी। इससे पहले हैप्पी का गांव के ही कृष्ण के  साथ दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। आपसी कहासुनी और रंजिश में कृष्ण ने हैप्पी की गर्दन में दो जगह चाकू मारकर मौके से फरार हो गया।

 थाना खरखौदा पुलिस ने मृतक के पिता बलवान की शिकायत पर आरोपी कृष्ण उर्फ पहाड़ी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एसआई प्रहलाद सिंह ने आरोपी को बृहस्पतिवार को गांव चौलका से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें