फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ईवीएम की निगरानी में लगे एचएपी और जिला पुलिस के जवान

विज्ञापन
फोटो :12: मोहाना में बिट्स कॉलेज में बनाए गए मतणगना केंद्र के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिस बल।
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम के मेयर व खरखौदा में नगरपालिका अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में बंद हो चुका है।
विज्ञापन

मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को हरियाणा सशस्त्र पुलिस (एचएपी) और जिला पुलिस के त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। सोनीपत नगर निगम चुनाव में प्रयोग की गई ईवीएम मोहाना स्थित बिट्स कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाई गई हैं तो खरखौदा नगरपालिका चुनाव की ईवीएम कन्या महाविद्यालय, खरखौदा में रखी गई हैं।

रविवार को सोनीपत नगर निगम के चुनाव के बाद कड़े सुरक्षा घेरे में ईवीएम को मोहाना स्थित बिट्स कॉलेज में रखवाया गया। पुलिस ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूम तैयार किए हैं। स्ट्रांग रूम में ईवीएम को रखने के बाद कमरे सील कर दिए गए। सभी स्ट्रांग रूम को डबल लॉक किया गया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। रूम के परिसर तक आने और जाने वालों के लिए लॉग बुक लगाई गई है, इसमें उनकी उपस्थिति दर्ज की जाएगी। रविवार को मतदान संपन्न होने के बाद सभी ईवीएम गाड़ियों में स्ट्रांग रूम तक पहुंचाई गई थी। वहीं, खरखौदा में भी नगरपालिका अध्यक्ष व पार्षदों का चुनाव संपन्न होने के बाद ईवीएम कन्या महाविद्यालय में रखवा दी गई है।
विज्ञापन




मोहाना में 45 व खरखौदा में 51 कर्मी किए गए तैनात

बिट्स में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर 45 कर्मी तैनात किए गए हैं। त्रिस्तरीय घेरा बनाया गया है। पहले घेरे में एचएपी के जवानों को नियुक्त किया गया है। दूसरे व तीसरे घेरे में पुलिस व एचएपी के जवान तैनात किए गए हैं। मुख्य गेट पर कर्मी तैनात है। वहीं खरखौदा में भी तीन लेयर में 51 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।



सीसीटीवी से रखी जा रही नजर

मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। जवानों के साथ ही गेट पर सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है। यह ईवीएम 12 मार्च को नगर निगम के मेयर व खरखौदा नपा अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी।
विज्ञापन




-
ईवीएम की थ्री-टियर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एचएपी व पुलिस के जवान पूरी तरह से तैनात रहकर सुरक्षा दे रहे हैं। मतदान की तरह मतगणना भी शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कराई जाएगी।

रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें