फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हनुमान के लंका विजय और पराक्रम का किया वर्णन, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्री राम परिवार ने सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन व रामकथा का किया आयोजन
विज्ञापन

फोटो 21: सोनीपत के जीटी रोड स्थित व्हाइट लिली में श्री सुंदरकांड पाठ के दौरान भगवान हनुमान का जयकारा लगाते श्रद्धालु। स्रोत: संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। श्री राम परिवार की ओर से सोमवार को जीटी रोड स्थित व्हाइट लिली में श्री सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन एवं रामकथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सूर्यकांत बत्रा के सानिध्य में हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लेकर प्रभु श्रीराम और हनुमान का गुणगान किया।
रामकथा के दौरान हनुमान के लंका विजय, अद्भुत पराक्रम और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा में बताया गया कि लंका के चारों ओर रक्षकों को देखकर हनुमान ने अत्यंत छोटा रूप धारण कर रात्रि में नगर में प्रवेश करने का निर्णय लिया। उन्होंने अपनी बुद्धि, बल और भक्ति के बल पर समुद्र पार किया और माता सीता की खोज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक वाटिका में माता सीता को श्रीराम की मुद्रिका देकर उन्हें प्रभु के शीघ्र लंका पहुंचने का भरोसा दिलाया। इसके बाद हनुमान जी ने लंकिनी को परास्त किया, अक्षय कुमार का वध किया और रावण के दरबार में निर्भीकता से संवाद किया। अंत में अपनी पूंछ से स्वर्ण लंका का दहन कर रावण को उसके विनाश का संकेत दिया। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को संदेश दिया गया कि सच्ची भक्ति, साहस और दृढ़ संकल्प से हर कठिन परिस्थिति पर विजय प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में पवन सहगल, श्याम रहेजा, सूरज कांत, अशोक भुटानी, ललित बत्रा, मनु नारंग, मुकेश, चंद्रकांत, मेहर चंद, परमानंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें