सोनीपत। गांव जठेड़ी के पास बाग में एक युवक का शव अर्धनग्न अवस्था हालत में शव मिला है। युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। इससेमें मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
गांव जठेड़ी के बाग में वीरवार को युवक का शव पड़ा मिला। लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास पता किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है और अर्धनग्न अवस्था में था। युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे और कान से खून निकल रहा था। पुलिस ने पहचान के लिए मौजिज लोगों व सरपंचों से भी संपर्क किया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी। जिस वजह से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के कारणों का पता लगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लग सकेगा। पुलिस मामले में सभी पहलू पर जांच कर रही है।