फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की ओर से अपने पक्ष में मत मांगने का दौर शुरू हो चुका है। वीरवार को गीता भवन चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में दोपहर बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिला के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

जींद के सफीदों के निम्नाबाद से पंथक दल झींडा समूह के सदस्य पद के प्रत्याशी सरदार करनैल सिंह, प्रधान पद के दावेदार जगदीश सिंह झींडा समर्थकों के साथ बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिला सोनीपत, जींद व रोहतक को मिलाकर वार्ड-24 बनाया गया है। सोनीपत के मतदाता 19 जनवरी को मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मतदान कर सकेंगे। जिला गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटियों के पदाधिकारियों ने बताया कि वार्ड-24 में छह प्रत्याशी सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। तीनों जिलों में कुल 10500 व जिला में 1770 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। जिला में बूथ संख्या 14 व 15 पर मतदान किया जाएगा। वार्ड-24 में सदस्य पद के लिए सोनीपत से प्रदीप सिंह, रोहतक से जगमोहन सिंह व सुखविंद्र सिंह, सफीदों से नवदीप सिंह, निम्नाबाद से करनैल सिंह, करनाल से परमिंद्र कौर चुनावी मैदान में हैं।
390 बूथों पर तीन लाख मतदाता अपने वार्ड सदस्य का करेंगे चयन
वहीं प्रदेश के 22 जिलाें में 40 वार्डों के लिए 164 प्रत्याशी सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। 390 बूथों पर तीन लाख मतदाता अपने वार्ड सदस्य का चयन करेंगे। मतदान के लिए बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। अगली बैठक रविवार को की जाएगी। बैठक में मोहन सिंह मनोचा, मनजीत सिंह, हरदीप सिंह सूरी, गुरदयाल सिंह सोढ़ी, कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह, हरबंस सिंह, परमजीत सिंह व मनजीत सिंह बिल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें