फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलालपुर दोहरा हत्याकांड : कोच की पत्नी-साले को कोर्ट में पेश कर लिया रिमांड पर

विज्ञापन
न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद आरोपियों को लेकर आती पुलिस टीम। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव हलालपुर स्थित सुशील कुमार कुश्ती अकादमी में महिला पहलवान व उसके भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कोच पवन की पत्नी सुजाता व उसके साले अमित को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने सुजाता को एक दिन व अमित को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर हलालपुर कुश्ती अकादमी में हुए दोहरे हत्याकांड में हलालपुर की महिला पहलवान निशा दहिया व उसके भाई सूरज की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। निशा को जहां अकादमी में गोलियां मारी गई थीं, वहीं घटनास्थल से भागे सूरज को नाहरी रोड पर नहर के पास गोलियां मारी थीं। इतना ही नहीं उनकी मां धनपति को भी अकादमी के गेट पर गोली मारकर घायल किया गया था। पुलिस ने मामले में धनपति के बयान पर कोच पवन, उसकी पत्नी उसकी पत्नी सुजाता, साले अमित व चचेरे साले सचिन के साथ अन्य पर मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने वीरवार को आरोपी सुजाता व उसके भाई अमित को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने सुजाता को एक दिन व अमित को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
वर्जन
कुश्ती अकादमी में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी सुजाता व अमित को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां उन्हें रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले से जुड़े सुबूत जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मयंक गुप्ता, एएसपी खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें