फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सड़क पर हैफेड को मिला कब्जा, निर्माण कार्य शुरू

Fri, 19 Jul 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के मुरथल पीएचसी परिसर में सड़क निर्माण में जुटा बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सड़क पर हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) को कब्जा मिल गया है। गोदाम तक ट्रकों की आवाजाही के लिए पीएचसी परिसर से सड़क का विस्तार करना शुरू कर दिया है। इस सड़क को गोदाम तक 8.52 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। हैफेड ने टेंडर आवंटित किए जाने के बाद गोदाम की दीवार तोड़ने का भी काम शुरू कराया है।
विज्ञापन

केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट), मुरथल के पास स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित किया जा रहा है। पंचायती जमीन पर पीएचसी चल रही है, यह जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम तक नहीं हुई है। सोनीपत शहर-जीटी रोड के बीच का हिस्सा नगर निगम में क्षेत्र में आता है। इस हिस्से पर छह एकड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुला है। पहले यह जमीन मुरथल गांव की पंचायती जमीन हुआ करती थी। पीएचसी के पीछे हैफेड के अनाज गोदाम हैं। जहां पर गेहूं के बोरे के उतारने व उठान के लिए ट्रकों की आवाजाही रहती है। नगर निगम ने सीपेट के साथ लगते रास्ते पर स्टाफ क्वार्टरों का निर्माण किया है। अब वहां से अधिकारियों व कर्मचारियों के आने जाने का रास्ता दिया जाएगा।
रास्ता न मिलना हैफेड अधिकारियों के लिए था चुनौती

गोदाम तक ट्रकों की आवाजाही के लिए रास्ता न मिलना हैफेड अधिकारियों के लिए चुनौती था। हैफेड के जिला प्रबंधक ने रास्ते के लिए जमीन उपलब्ध कराने की अनुशंसा उपायुक्त से की थी। इस पर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व हैफेड के अधिकारियों के साथ जमीन का जायजा लिया था। इस दौरान पता लगा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिस जमीन पर बना हुआ है, वह जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम नहीं है। ऐसे में उपायुक्त ने पीएचसी के अंदर जाने वाले मार्ग का विस्तार करने के निर्देश दिए थे। इस सड़क पर नगर निगम से हैफेड को कब्जा दिलाया था।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग ने किया था रास्ता देने से मना, मुरथल थाने में दी थी शिकायत
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पीएचसी के लिए छह एकड़ जमीन दान मिली बता रहे हैं। एक माह पहले सड़क की निशानदेही के वक्त स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व हैफेड अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मुरथल पीएचसी के इंचार्ज डॉ. संजीव गर्ग ने मुरथल थाने में शिकायत दी थी। अब हैफेड ने 8.52 लाख रुपये का टेंडर आवंटित करने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।


ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से मरीजों की बढ़ेगी समस्या
जिस जमीन पर यह सड़क बनाने का काम शुरू हुआ है, उस जमीन पर रोजाना मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों की आवाजाही होती थी। अब सड़क का निर्माण होने के बाद ट्रकों की आवाजाही शुरू होगी। इससे मरीजों के लिए परेशानी बढ़ना लाजमी है।

वर्जन
गांव मुरथल की पंचायत से दान में मिली छह एकड़ जमीन पर पीएचसी है। इस पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है और मामले की शिकायत मुरथल थाने में दी गई है।
डॉ. संजीव गर्ग, इंचार्ज, पीएचसी मुरथल

वर्जन
जिस जमीन पर पीएचसी चल रही है, वह जमीन नगर निगम के नाम है। स्वास्थ्य विभाग के नाम वहां पर कोई जमीन नहीं है। उपायुक्त के निर्देश पर हैफेड को सड़क निर्माण के लिए स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन

विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम


वर्जन
नगर निगम से पीएचसी की जमीन पर गोदाम तक आवाजाही के लिए सड़क निर्माण शुरू करा दिया है। इसके लिए 8.52 लाख रुपये का टेंडर आवंटित किया है।
उमाकांत शर्मा, जिला प्रबंधक, हैफेड, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें