फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जीवीएम की पलक ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

Wed, 15 Apr 2026 07:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता पलक का स्वागत करती प्राचार्य व अन्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्रा पलक शर्मा ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते हैं। वर्ल्ड वाइड सुपर लीग (डब्ल्यूडब्ल्यूएसएल) अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 का आयोजन जयपुर में 10 से 12 अप्रैल तक किया गया था।
जीवीएम की खेल प्रभारी अनु ने बताया कि बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पलक शर्मा ताइक्वांडो की अंडर 62 किलोग्राम भारवर्ग की खिलाड़ी हैं। पलक ने इससे पूर्व 16वीं राष्ट्रीय तांगूडो प्रतियोगिता 2025-26 में भी स्वर्णिम प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को कॉलेज लौटने पर जीवीएम संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने पलक को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें