फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एमडीयू मेरिट में जीवीएम की बीसीए छात्राओं का दबदबा

विज्ञापन
फोटो :: मदवि की तरफ से जारी बीसीए के परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली जीवीएम कन्या कॉलेज की - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोनीपत। जीवीएम कन्या एमडीयू महाविद्यालय की बीसीए छात्राओं ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की मेरिट सूची में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की छह छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मेरिट सूची में प्रियंका ने 86.36 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और हीना ने 86.09 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। मनु ने 85.15 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां, मानवी ने 84.40 प्रतिशत अंकों के साथ 11वां, जिज्ञासा ने 84.05 प्रतिशत अंकों के साथ 12वां और तनिषा ने 82.45 प्रतिशत अंकों के साथ 19वां स्थान हासिल किया। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें